चंडीगढ़, 15 जुलाई हरियाणा पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से जून के बीच 1,800 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर 11,568 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है।
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इस साल पुलिस ने स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जून तक मादक पदार्थोँ की तस्करी और उसके अवैध व्यापार को लेकर 1,343 मामले दर्ज कर 1,821 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े | राजस्थान कांग्रेस का असर उत्तर प्रदेश में भी मिल सकता है देखने को, यूथ नेता जितिन प्रसाद हो सकते हैं बागी!.
उन्होंने कहा, "इस साल जनवरी से जून के बीच 11,568 किलोग्राम और 680 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए।"
राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए, कई चरणों में कार्रवाई की जा रही है। ड्रग माफिया के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए अंतर-राज्यीय सहयोग भी बढ़ा है।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं- रिपोर्ट.
राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि सिरसा जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिकतम 401 मामले दर्ज कर 563 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
इसी तरह, फतेहाबाद में 163, कुरुक्षेत्र में 81 और हिसार में 77 मामले दर्ज किए गए हैं। हरियाणा पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी रोकने के लिए रणनीति बनाने के लिए पिछले साल जून में कई उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी।
इस मुद्दे पर विभिन्न राज्यों की पुलिस एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए पंचकुला में एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ सचिवालय की स्थापना की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY