देश की खबरें | हरियाणा: बलात्कार के बाद व्यक्ति ने किशोरी को किया गया आग के हवाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बलात्कार के आरोपी एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 15 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 18 जुलाई हरियाणा में बलात्कार के आरोपी एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 15 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता की मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.

किशोरी के परिवार के मुताबिक जब वह बृहस्पतिवार देर रात को सो रही थी तब दोनों आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को किशोरी के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय एक युवक ने किशोरी का बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1986 नए मामले दर्ज, कुल 1108 संक्रमितों की हुई मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि युवक वीडियो के जरिये किशोरी को ब्लैकमेल करता था।

भिवानी सदर पुलिस थाने के प्रभारी श्री भगवान ने फोन पर बताया, “झुलसने से शुक्रवार को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में किशोरी की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि किशोरी के परिजन द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मुख्य आरोपी के पिता ने आत्महत्या कर ली थी।

थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के वास्ते किशोरी के कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\