देश की खबरें | हरियाणा के विधायकों को पहचान के लिए वाहनों पर विधानसभा के झंडे के इस्तेमाल की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के विधायक अब अपने वाहनों पर विधानसभा के निशान वाले झंड का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि सड़कों पर सफर के दौरान उनकी पहचान की जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर हरियाणा के विधायक अब अपने वाहनों पर विधानसभा के निशान वाले झंड का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि सड़कों पर सफर के दौरान उनकी पहचान की जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को यहां यह बात कही।

यह भी पढ़े | IPL के 29वें मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रनों से हराया: 13 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक कार्यक्रम में इस झंडे का अनावरण किया।

गुप्ता ने यहां विधानसभा परिसर में कहा कि कई विधायकों ने कहा था कि कई बार टोल प्लाजा पर उन्हें अपमान झेलना पड़ता है क्योंकि उन्हें अपनी पहचान साबित करने को कहा जाता है, उसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े | Mehbooba Mufti Released: जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को नजरबंदी के 14 महीने बाद किया गया रिहा, बेटी ने साथ देने वालों का किया शुक्रिया.

उन्होंने कहा कि विधायकों को झंडे के इस्तेमाल की अनुमति देना कतई ‘वीआईपी संस्कृति’ नहीं है, इस झंडे पर विधानसभा का निशान और विधायक की पहचान होगी।

तीन साल पहले ‘वीआईपी कल्चर’ को समाप्त करते हुए केंद्र सरकार ने गाड़ियों पर लालबत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\