Haryana: केजरीवाल ने आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोगों से आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को वोट देने की अपील की. केजरीवाल हरियाणा की दो दिवसीय यात्रा पर हैं.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

आदमपुर (हरियाणा), 8 सितंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोगों से आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को वोट देने की अपील की. केजरीवाल हरियाणा की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदमपुर आम आदमी पार्टी (आप) के लिए 2024 में राज्य में अपनी सरकार बनाने का प्रवेश द्वार होगा. हरियाणा विधानसभा से कुलदीप सिंह बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद आदमपुर सीट पर उपचुनाव होना तय है. बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं.

आदमपुर सीट को बिश्नोई का गढ़ माना जाता है. केजरीवाल ने कहा, “दो साल बाद हरियाणा में (विधानसभा) चुनाव होंगे और यह (उपचुनाव) ट्रेलर है. हम आदमपुर में जमे हुए हैं और तीन-चार महीने में उपचुनाव होंगे. केजरीवाल को एक मौका दीजिए. अगर मैं हरियाणा को नहीं बदल पाया, तो मुझे बाहर कर देना.” ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “आदमपुर से हमें जिताइए, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि ‘आप’ हरियाणा में सरकार बनाएगी. आदमपुर 2024 में ‘आप’ के लिए हरियाणा में सरकार बनाने का प्रवेश द्वार होगा.” केजरीवाल ने दूध, गेहूं, चावल और शहद समेत खाद्य वस्तुओं पर कर लगाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इसे देश में बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया. यह भी पढ़ें : हसीना के दौरा : ममता की आलोचनाओं को अफसरों ने किया खारिज

लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिखाने के लिए केजरीवाल ने कहा कि आदमपुर में उनके कई रिश्तेदार हैं. उन्होंने खुद को 'हरियाणा का छोरा' बताया. उन्होंने हिसार में अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों को भी याद किया. राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन केजरीवाल ने आदमपुर में अपनी पार्टी की 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे. रैली के दौरान ‘आप’ समर्थक राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे जबकि लाउडस्पीकर पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे.केजरीवाल ने बुधवार को अपने गृह नगर हिसार से अपनी पार्टी के 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान की शुरुआत की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड