देश की खबरें | उत्तर भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 6,818 मामले हरियाणा में आये

चंडीगढ़/शिमला/श्रीनगर, 19 मई पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के क्रमश: 6,407 , 6,818 , 3,396 और 3,969 नये मामले सामने आये जबकि क्रमश: 208, 153, 69 और 62 मरीजों की मौत हो गयी। इन राज्यों /केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों/ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 6,407 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,17,954 हो गयी जबकि 208 नये मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 12,525 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में बुधवार 7,872 मरीज स्वस्थ हुए जो सामने आये नये मामले से अधिक है। अबतक 4,34,930 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 70,499 मरीज उपचाररत हैं , कल उनकी संख्या 72,277 थी। संक्रमणदर 8.71 प्रतिशत है।

अबतक 84,10,481 नमूने जांच के लिए लिये गये। चंडीगढ़ में 414 नये मरीज सामेन आये और शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,927हो गयी। नौ और मरीजों की जान चले जाने के बाद शहर में अबतक 656 लोग इस वायरस के कारण मर चुके हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 6,818 नये मरीज सामने के बाद राज्य में महामारी के मामले बढ़कर 7,16,507हो गये जबकि 153 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 7,076हो गयी।

विभाग के अनुसार फिलहाल 70,758,मरीज उपचाररत हैं जबकि अबतक 6,38,673स्वस्थ हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 3,396 नये मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,70,074हो गयी और 69 मरीजों की मौत हो जाने के बाद इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,516 हो गयी।

राज्य में फिलहाल 35,124 मरीज उपचाररत हैं। बुधवार को 3,090 मरीज संक्रमणमुक्त हुए । अबतक राज्य में 1,32,406 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 3,969 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित 2,55,888हो गये और 62 मरीजों की जान चले के बाद मृतक संख्या 3355 हो गयी।

फिलहाल 50,494 मरीज उपचाररत हैं और 2,02,039 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)