देश की खबरें | जनता और अधिकारियों की डिजिटल मुलाकात के लिए हरियाणा सरकार शुरू करेगी ई-सचिवालय व्यवस्था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ई-सचिवालय व्यवस्था की शुरुआत करने वाली है जिसका इस्तेमाल मंत्रियों और अधिकारियों से डिजिटल माध्यम से मुलाकात करने के लिए किया जा सकेगा।

चंडीगढ़, 10 जुलाई हरियाणा सरकार ई-सचिवालय व्यवस्था की शुरुआत करने वाली है जिसका इस्तेमाल मंत्रियों और अधिकारियों से डिजिटल माध्यम से मुलाकात करने के लिए किया जा सकेगा।

एक आधिकारिक वक्तव्य के जरिये यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने सीमा पर की नापाक हरकत, सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में दागे मोर्टार: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वक्तव्य के अनुसार मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि इस व्यवस्था के जरिये सरकारी अधिकारी वीडियो संपर्क के माध्यम से जनता से मुलाकात कर सकेंगे।

ई-सचिवालय व्यवस्था को लागू करने के लिए अरोड़ा ने प्रशासनिक सचिवों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की थी।

यह भी पढ़े | CBSE Syllabus Row: सीबीएसई ने बताया क्यों और किस आधार पर कम किया गया कोर्स.

वीडियो कांफ्रेंस द्वार की गई इस बैठक में बताया गया कि इस पहल का लक्ष्य सरकार और अधिकारियों को बेहतर तालमेल, क्रियान्वयन और नागरिकों के साथ प्रभावी रूप से संपर्क करने के उद्देश्य से एक पटल पर लाना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-सचिवालय व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को जल्दी ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\