Haryana Budget 2022: दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के नाम पर 5 लाख के पुरस्कार की घोषणा, पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं को 50% रिजर्वेशन की सौगात
हरियाणा (Haryana) सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2021-22 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' (Sushma Swaraj) की घोषणा की.
चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2021-22 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' (Sushma Swaraj) की घोषणा की. यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की. सीएम के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया. उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो चालू वित्त वर्ष के 1,53,384 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 15.6 प्रतिशत अधिक है.
बजट परिव्यय में पूंजीगत व्यय के रूप में 61,057.36 करोड़ रुपये (34.4 प्रतिशत) और राजस्व व्यय के रूप में 1,16,198.36 करोड़ रुपये (65.6 प्रतिशत) शामिल हैं.
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने आज 2022-23 का बजट महिलाओं को समर्पित किया। दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के नाम पर 5 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की और पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित 33% सीटों को 50% तक बढ़ाने की घोषणा की: हरियाणा DPR pic.twitter.com/oObFrThMdH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2022
बजट दस्तावेजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में ऋण देयता 2,43,779 करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है, जो मार्च 2022 तक 2,23,768 करोड़ रुपये थी. इस तरह ऋण देयता राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 24.52 प्रतिशत है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.’’
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये तक सस्ता कर्ज दिया जाएगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

