देश की खबरें | हरियाणा के शिक्षा मंत्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर लाल ने बुधवार को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
चंडीगढ़, नौ सितंबर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर लाल ने बुधवार को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
मंत्री ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से पृथक-वास में रहने तथा अपनी-अपनी कोविड जांच करवाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ लक्षणों के बाद मैंने कोविड-19 जांच करवाई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। मैं, मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से पृथक-वास में रहने तथा अपनी-अपनी कोविड जांच करवाने का अनुरोध करता हूं।”
मंत्री के सहयोगी ने कहा कि कंवर लाल की जांच रिपोर्ट में आज सुबह कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई। वे फिलहाल चंडीगढ़ में हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इनके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह चौटाला, कृषि मंत्री जे पी दलाल, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)