देश

Coronavirus Update in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 6,711 नए केस

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है. इसी बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 711 नए मामले सामने आए हैं. सूबे में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 64,028 है. जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,16,901 हो गई है. रिकवरी का प्रतिशत 76.09 है.

Coronavirus Update in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 6,711 नए केस
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

लखनऊ, 9 सितंबर. कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks in India) महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है. इसी बीच यूपी (Uttar Pradesh) के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 711 नए मामले सामने आए हैं. सूबे में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 64,028 है. जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,16,901 हो गई है. रिकवरी का प्रतिशत 76.09 है.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,44,360 सैंपल्स की जांच की गई. अब तक कुल 69,17,773 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. राज्य के 11 जनपदों में सीरो सर्वे के अंतर्गत सैंपल एकत्र करने का काम आज पूरा हो गया. अब इसकी एंटीबॉडी के लिए टेस्टिंग की जाएगी और महीने के अंत तक हम बता पाएंगे कि इन 11 बड़े शहरों में संक्रमण का प्रतिशत क्या पाया गया है.

ANI का ट्वीट-

राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अब तक 1,36,300 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 102,569 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है. दूसरी तरफ यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 19,658 हो गई है. जिनमें लगभग 15,83,756 मकान चिन्हित हैं, 91,49,453 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं. कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 49,508 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).