देश की खबरें | हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का एक महीने का पैरोल समाप्त; सुनिरिया जेल लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने का पैरोल समाप्त होने के बाद सोमवार को रोहतक स्थित सुनरिया जेल में वापस लौट गये । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

चंडीगढ़, 18 जुलाई डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने का पैरोल समाप्त होने के बाद सोमवार को रोहतक स्थित सुनरिया जेल में वापस लौट गये । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

पिछले महीने पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित डेरा आश्रम गए थे।

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख शाम को जेल लौट गए।

चौटाला ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे संबंधित अधिकारियों से सूचना मिली है कि एक महीने के पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वह लौट आए हैं।’’

सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुनायियों के साथ बलात्कार के जुर्म में राम रहीम 20 साल कैद की सजा भुगत रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now