देश की खबरें | हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा सिंघु बार्डर पर किसानों से मिलीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोमवार को सिंघु बार्डर पर किसानों से भेंट की और केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त किया।
चंडीगढ़, सात दिसंबर कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोमवार को सिंघु बार्डर पर किसानों से भेंट की और केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त किया।
हरियाणा बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चरूणी की मौजदूगी में किसानों के एक समूह से बातचीत करते हुए शैलजा ने कहा कि ‘यदि किसान खुश हैं तो देश खुश है।’’
यह भी पढ़े | Bharat Bandh: रेलवे यूनियन AIRF और NFIR ने किसानों के ‘भारत बंद’ का किया समर्थन.
पार्टी के एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन केंद्र की भाजपा नीत सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक नहीं है किसानों का ‘भारत बंद’.
उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी ने आठ दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का पूरा समर्थन किया है। ’’
शैलजा ने कहा, ‘‘ उसे (केंद्र सरकार को) बस अपने पूंजीवादी दोस्तों के फायदे की चिंता है। सरकार को इन कृषि विरोधी काले कानूनों को निरस्त करना होगा जो पूंजीपतियों का फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा, कुछ भी और मंजूर नहीं होगा। सरकार को किसानों की मांग माननी ही चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

