देश की खबरें | हरियाणा: मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस विधायक सिहाग, डबवाली मंडी चालू करने का किया आग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने सोमवार को कहा कि उन्होंने यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की और अनुरोध किया कि सिरसा जिले के डबवाली में स्थित नई सब्जी मंडी में व्यापारियों को दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया तेज की जाए।
चंडीगढ़, आठ जून कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने सोमवार को कहा कि उन्होंने यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की और अनुरोध किया कि सिरसा जिले के डबवाली में स्थित नई सब्जी मंडी में व्यापारियों को दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया तेज की जाए।
विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को रविवार को बताया कि डबवाली में मंडी को खुले हुए तकरीबन दो साल हो चुके हैं लेकिन दुकानों का आवंटन न होने से अभी तक मंडी चालू नहीं हुई है।
यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.
डबवाली से विधायक ने कहा कि खट्टर ने उनसे दुकानों के आवंटन में विलंब का कारण पूछा।
सिहाग ने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि सब्जी विक्रेता दुकानों का आवंटन तय कीमत पर चाहते हैं लेकिन विपणन बोर्ड नीलामी करवाने के पक्ष में है। इस विषय पर सहमति न होने के कारण मामला लंबित है।”
यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्तमान सरकार आवंटन की नीति को समाप्त कर चुकी है जिसके बाद सिहाग ने वर्तमान में सब्जी विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नीलामी की नई नीति का सुझाव दिया।
सिहाग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुझाव का संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि डबवाली मंडी को जल्दी से जल्दी चालू किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)