देश की खबरें | हरियाणा: आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस, इनेलो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के कुर्दा राम नंबरदार ने शुक्रवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपनन अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

हिसार, 14 अक्टूबर कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के कुर्दा राम नंबरदार ने शुक्रवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपनन अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

तीन बार सांसद और दो बार विधायक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान मौजूद थे।

नंबरदार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के समय इनेलो के अध्यक्ष ओ.पी. चौटाला और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला मौजूद थे।

कांग्रेस उम्मीदवार के जीतने का दावा करते हुए हुड्डा और भान ने संवाददाताओं से कहा कि ''आदमपुर हमारी पार्टी का गढ़'' रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों से परेशान हैं और वह उन्हें उपचुनाव में सबक सिखाएंगे।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आदमपुर के लोग बदलाव चाहते हैं।

इस उपचुनाव में भाजपा ने भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है। बिश्नोई ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी और अपने पिता कुलदीप बिश्नोई के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कुलदीप बिश्नोई के अगस्त में विधायक पद से इस्तीफा देने और बाद में भाजपा में शामिल होने के पश्चात इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया है।

नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर तक की जाएगी और 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और छह नवंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड