देश की खबरें | हरियाणा कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, 29 जून कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते पहले से ही लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े | पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घटने पर तेजस्वी यादव निकालेंगे साइकिल रैली : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ करनाल, रोहतक, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और अन्य स्थानों समेत पूरे राज्य में प्रदर्शन किया गया।

हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़े | गोवा में कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद केन्द्र सरकार दाम कम करके लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है।

शैलजा ने कहा कि जब कांग्रेस नीत संप्रग सरकार सत्ता में थी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के बावजूद लोगों को राहत दी गई थी जबकि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर कोरोना वायरस महामारी के चलते पहले से ही मुश्किलों का सामने कर रही आम जनता और किसानों पर बोझ डाल रही है।

शैलजा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि ने किसानों, आम नागरिकों, परिवहन क्षेत्र और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर तबके को प्रभावित किया है।

शैलजा ने करनाल में विरोध प्रदर्शनों से इतर संवाददाताओं से कहा, ''केंद्र सरकार पिछले तीन हफ्तों से बार-बार (पेट्रोल और डीजल की) कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। यदि यह बढ़ोतरी जारी रहती है, तो इससे मुद्रास्फीति बढ़ जाएगी, परिवहन महंगा हो जाएगा, पहले से ही खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और खराब हो जाएगी। इस तरह के कदमों से सरकार मुनाफाखोरी में लिप्त हो रही है और किसी को भी आत्मनिर्भर नहीं बनने दे रही।''

उन्होंने पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम कम करने की मांग की।

शैलजा ने एक ऑटो रिक्शा चालक से बात करते हुए कहा, ''सरकार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर आम नागरिकों पर बोझ डाल रही है। हम आपकी आवाज उठाएंगे और आपके लिये लड़ेंगे। हम आपके साथ हैं, पूरी कांग्रेस आपके साथ है।''

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से किसानों समेत सभी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा, ''इस सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे किसानों के नुकसान को दोगुना करने जा रही है।''

गौरतलब है कि बीते तीन हफ्तों में सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 22वीं बार वृद्धि की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपये और डीजल के दाम में 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\