देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिभोज देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने राज्य और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग के रास्ते तलाशने के लक्ष्य से एक सितंबर को दिल्ली में कुछ अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़, 31 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने राज्य और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग के रास्ते तलाशने के लक्ष्य से एक सितंबर को दिल्ली में कुछ अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

जिन देशों के दूतों के रात्रिभोज में शामिल होने की संभावना है उनमें तंजानिया, केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, दक्षिण सूडान, जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया, सोमालिया, मलावी, मोजाम्बिक, सेशेल्स, मॉरीशस, जाम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, मेडागास्कर और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘इस आयोजन का उद्देश्य रात्रिभोज में शामिल होने वाले देशों और हरियाणा के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान करना और सहयोग के संभावित रास्ते तलाशना है।’’

बयान के अनुसार, केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस रात्रिभोज में मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया है कि हरियाणा ने राज्य के समर्पित विदेश सहयोग विभाग (एफसीडी) के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। बयान के अनुसार, विभाग को अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में रहे हरियाणा के लोगों का समर्थन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बयान के अनुसार, विभाग ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से 2021 में 28-29 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हरियाणा अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज-1 का आयोजन किया था, जिसमें 12 अफ्रीकी देशों के दूत आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\