एजेंसी न्यूज

Haryana Election Result 2024: हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, BJP की हालत खराब!

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रुझान कुछ समय में आने की उम्मीद है.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, BJP की हालत खराब!

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर : हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रुझान कुछ समय में आने की उम्मीद है. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की गिनती की जाएगी.

कई ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों) ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि वह हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी. हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है. चुनाव मैदान में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) - आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं. हालांकि, ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir Election Results 2024: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 13 सीटों पर बढ़त

हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).