Jammu and Kashmir Election Results 2024: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 13 सीटों पर बढ़त
File Photo

Jammu and Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रहा है. राजौरी के मतगणना केंद्र से मिली तस्वीरों में गिनती की प्रक्रिया को साफ-सुथरे और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पूरा किया जा रहा है. वोटों की गिनती के दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि जम्मू-कश्मीर की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी. चुनावी माहौल के बीच सभी पार्टियों की नजरें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, ताकि यह साफ हो सके कि किसे सरकार बनाने का मौका मिलेगा.

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 18 सीटों पर आगे