देश की खबरें | हरियाणा आदमपुर उपचुनाव : अब तक सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में तीन नवंबर को होने वाले आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

हिसार (हरियाणा), 10 अक्टूबर हरियाणा में तीन नवंबर को होने वाले आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अगस्त में कांग्रेस विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के कारण हिसार जिले की आदमपुर सीट के लिए उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। वह चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू हुई थी।

सुभाष चंद्र ने कहा कि उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच मिनी सचिवालय परिसर की पहली मंजिल पर स्थित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी।

प्रमुख दलों में, सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आदमपुर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। सिंह, जो पहले भाजपा के साथ थे, पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हिसार में आप में शामिल हुए थे।

भव्य बिश्नोई ने हिसार सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भी अगस्त में कांग्रेस छोड़ दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\