एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | हैरिस ने सभी अमेरिका वासियों के प्रतिनिधित्व का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा प्रतिद्वंद्वी पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के संदर्भ में प्रतिक्रिया दे रही थीं।

विदेश की खबरें | हैरिस ने सभी अमेरिका वासियों के प्रतिनिधित्व का वादा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वह राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा प्रतिद्वंद्वी पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के संदर्भ में प्रतिक्रिया दे रही थीं।

उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा, ‘‘मैं सभी अमेरिका वासियों का प्रतिनिधित्व करुंगी, जिनमें वो भी शामिल हैं जो मेरे लिए वोट नहीं डालते।’’

राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हैरिस ने तीन राज्यों में अपने अभियान की तैयारी के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। उनकी टिप्पणी को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से कुछ ही दिन पहले आए बाइडन के बयान पर उठे विवाद को कम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

मंगलवार रात उस समय विवाद शुरू हुआ जब हैरिस व्हाइट हाउस के पास एक भाषण में एकता का संदेश दे रही थीं। वहीं व्हाइट हाउस के भीतर बाइडन कुछ दिन पहले मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई ट्रंप की रैली की आलोचना कर रहे थे जहां एक हास्य कलाकार ने प्यूर्टो रिको को ‘तैरते कचरे का द्वीप’ कहा था।

बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे अगर कुछ कचरा तैरता दिखाई देता है तो उनके (ट्रंप के) समर्थक हैं।’’

हालांकि बाद में राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस ने स्पष्टीकरण दिया कि राष्ट्रपति मंच पर हुई बयानबाजी के बारे में बात कर रहे थे, ना कि ट्रंप के समर्थकों के बारे में।

रिपब्लिकन समर्थकों ने बाइडन की टिप्पणियों को लेकर दावा किया कि यह उस समय की याद दिलाती हैं जब 2016 में ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप के समर्थकों की निंदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).