देश की खबरें | प्रो लीग के घरेलू मैचों के लिये भारतीय हॉकी टीम की कमान हरमनप्रीत को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के मैचों में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे ।

नयी दिल्ली, एक फरवरी अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के मैचों में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे ।

मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे । हॉकी इंडिया ने दोहरे चरण के मुकाबलों के लिये बृहस्पतिवार को 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया ।

भुवनेश्वर चरण 10 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा जबकि राउरकेला चरण 19 से 25 फरवरी तक होगा । भारतीय टीम आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन और आस्ट्रेलिया से दो दो बार खेलेगी । पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन से होगा ।

भारतीय टीम में स्ट्राइकर बॉबी धामी और गोलकीपर पवन नहीं हैं जो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल थे । गोलकीपिंग का जिम्मा पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक संभालेंगे ।

डिफेंस में हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुमित , संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह होंगे । मिडफील्ड में हार्दिक, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रबिचंद्र सिंह मोइरेंगथेम होंगे ।

फॉरवर्ड पंक्ति में अनुभवी ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अराइजीत सिंह हुंडर होंगे ।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा ,‘‘ हमने सोच समझकर काफी संतुलित टीम चुनी है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों हैं । हमारा लक्ष्य एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना है । यह शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को आंकने का सुनहरा मौका है ।’

टीम :

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक

डिफेंडर : हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुमित , संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह

मिडफील्डर : हार्दिक, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रबिचंद्र सिंह मोइरेंगथेम

फॉरवर्ड : ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अराइजीत सिंह हुंडल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\