देश की खबरें | बेस्ट के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाना मुश्किल काम : देवड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू किए बिना सामाजिक दूरी के नियमों का प्रभावी रूप से पालन नहीं हो सकता। मुंबई में सोमवार को लोगों को काम पर जाने के लिए भीड़ भरी बसों का सहारा लेना पड़ा था और इसके बाद देवड़ा का यह बयान सामने आया है।
मुंबई, नौ जून कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू किए बिना सामाजिक दूरी के नियमों का प्रभावी रूप से पालन नहीं हो सकता। मुंबई में सोमवार को लोगों को काम पर जाने के लिए भीड़ भरी बसों का सहारा लेना पड़ा था और इसके बाद देवड़ा का यह बयान सामने आया है।
लॉकडाउन में छूट देते हुए राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी यात्रा करने की अनुमति देने के बाद बृह्नमुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) ने सोमवार से सीमित क्षमता के साथ यात्रा के तहत अधिक संख्या में बसें चलाई थीं।
हालांकि, पहले दिन ही बस स्टॉप पर लोगों की लंबी कतारें देखीं गई और कई जगह साामजिक दूरी के नियमों का ठीक तरह से पालन नहीं किया गया।
देवड़ा ने इससे पहले दिन में एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें लोग बस में घुसने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा दिया।
यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.
पूर्व सांसद ने कॉरपोरेट जगत से अपील की कि वे अपने उन कर्मचारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था करें, जिनके पास कार अथवा दो पहिया वाहन नहीं हैं।
लेकिन, बाद में देवड़ा ने उपरोक्त अपील और वीडियो ट्विटर से हटा दिया और कहा कि उन्हें बताया गया कि वीडियो क्लिप कोलकाता की थी, मुंबई की नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)