जरुरी जानकारी | हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को मिला 151 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी सेवा प्रदाता कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन बुधवार तक कुल 151 गुना आवेदन मिले।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर आईटी सेवा प्रदाता कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन बुधवार तक कुल 151 गुना आवेदन मिले।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2.33 करोड़ शेयरों के निर्गम आकार के मुकाबले 702 करोड़ रुपये के आईपीओ को 351 करोड़ शेयरों के लिये बोलियां मिली।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 77.43 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 351.46 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 70.94 गुना आवेदन मिले।

सोमवार को खुले इस आईपीओ के लिये कीमत का दायरा 165-166 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

इस पेशकश में 110 करोड़ रुपये के नये शेयरों का इश्यू तथा 3.56 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल थी।

अशोक सूता प्रवर्तित कंपनी ने पिछले सप्ताह निवेशकों से 316 करोड़ रुपये जुटाये थे।

सूता माइंडट्री के संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भी रहे हैं। उन्होंने विप्रो के वाइस चेयरमैन के रूप में भी काम किया है।

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज इस आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यशील पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिये करेगी। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किया जायेगा।

कंपनी के आईपीओ के प्रबंधक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\