जरुरी जानकारी | हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईपीओ सात सितंबर को खुलेगा, बोली का दायरा 165-166 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज ने बुधवार को कहा कि वह अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात सितंबर को पेश करेगी, जिससे 702 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज ने बुधवार को कहा कि वह अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात सितंबर को पेश करेगी, जिससे 702 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

हैप्पीएस्ट माइंड्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 165 रुपये से 166 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। निर्गम बोली के लिए सात सितंबर से नौ सितंबर के बीच खुला रहेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

इस पेशकश के जरिए कंपनी के 110 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 3.56 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

कंपनी के प्रवर्तक अशोक सूता 8,414,223 इक्विटी शेयर की पेशकश करेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

आईपीओ के लिए 90 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है। इक्विटी शेयरों का अंकित मूल्य दो रुपये है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड