देश की खबरें | मुझे ‘‘गद्दार’’ बताने वाले पोस्टर के पीछे नाथूराम गोडसे के "समर्थकों" का हाथ : दिग्विजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर विवादास्पद पोस्टर लगाने के पीछे महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के ‘‘समर्थकों’’ का हाथ है।
इंदौर, 14 अप्रैल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर विवादास्पद पोस्टर लगाने के पीछे महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के ‘‘समर्थकों’’ का हाथ है।
इन पोस्टर में सिंह को ‘‘गद्दार’’ बताया गया था।
मध्यप्रदेश, सिंह का गृहराज्य है जहां वह 1993 से 2003 तक 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे।
इंदौर और राज्य के अन्य शहरों में हाल में लगाए गए विवादास्पद पोस्टर पर छपा था-‘‘वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह।’’
पोस्टर में दिग्विजय सिंह (78) की तस्वीर पर एक सील के ठप्पे का निशान भी बनाया गया था जिस पर छपा था-‘‘वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार।’’
यहां महू नाका चौराहा पर लगाए गए ऐसे पोस्टर के नीचे ‘‘भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर’’ छपा था। इसके खिलाफ कांग्रेस शहर के छत्रीपुरा थाने में शिकायत कर चुकी है।
विवादास्पद पोस्टर को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंह ने महू में ‘‘पीटीआई-’’ से कहा,‘‘जो लोग गोडसे का समर्थन कर रहे हैं, वे मुझे गद्दार कहते हैं। असल में ये लोग गद्दार हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)