देश की खबरें | हैमस्ट्रिंग बेहतर हो रही, उम्मीद है आस्ट्रेलिया दौरे के लिये सब ठीक रहेगा : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिये उनकी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर हुआ हो-हल्ला भ्रमित करने के साथ मनोरंजक भी था क्योंकि वह हमेशा जानते थे कि यह चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिये खेलने के लिये तैयार होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिये उनकी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर हुआ हो-हल्ला भ्रमित करने के साथ मनोरंजक भी था क्योंकि वह हमेशा जानते थे कि यह चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिये खेलने के लिये तैयार होंगे।

रोहित को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान यह हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी जिसके कारण उन्हें इस महीने के शुरू में आस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम से बाहर कर दिया गया और कुछ ही दिन में वह क्रिकेट खेलने के लिये लौट गाये जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra Horror: महाराष्ट्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला.

रोहित ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं, मैं नहीं जानता कि क्या हो रहा था और लोग किसके बारे में बात कर रहे थे। लेकिन मैं रिकार्ड के लिये बता दूं कि मैं बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस के साथ लगातार संपर्क में था। ’’

उन्होंने दर्द के बावजूद खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में 50 गेंद में 68 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया जाने से पहले वह इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Nagrota Encounter: नगरोटा साजिश के लिए भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी; कश्मीर के अवंतीपोरा से पकड़े गए 2 जैश आतंकी.

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें (मुंबई इंडियंस) को बता दिया था कि मैं मैदान पर उतर सकता हूं क्योंकि यह छोटा प्रारूप है और मैं परिस्थितियों से अच्छी तरह से निपट लूंगा। एक बार मैंने निश्चित कर लिया तो बस उस चीज पर ध्यान लगाने की जरूरत थी जो मैं करना चाहता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हैमस्ट्रिंग अब बिलकुल ठीक लग रही है। इसे मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे प्रारूप में खेलने से पहले मुझे यह पूरी तरह से निश्चित करने की जरूरत है कि कोई भी प्रयास छूट नहीं गया, शायद यही कारण है कि मैं एनसीए में हूं। ’’

आईपीएल में प्लेआफ में चोट के बावजूद खेलने को लेकर बातें शुरू हो गयी थीं, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह चिंता की बात नहीं थी कि कोई भी क्या बात कर रहा है कि वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिये जा पायेगा या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार चोट लगी तो अगले दो दिन मैंने सिर्फ यही देखने का प्रयास किया कि अगले 10 दिन में मैं क्या कर सकता था, क्या मैं खेल पाऊंगा या नहीं। ’’

पांच बार के आईपीएल चैम्पियन कप्तान ने कहा कि जब तक मैदान पर नहीं पहुंचते, तब तक पता नहीं चलता कि शरीर कैसे काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन प्रत्येक दिन हैमस्ट्रिंग चोट की स्थिति बदल रही थी। यह जिस तरह से ठीक हो रही थी तो मैं आश्वस्त हो गया कि मैं खेल सकता हूं और मैंने उस समय मुंबई इंडिंयस को इसके बारे में बता दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट