खेल की खबरें | दुनिया की नंबर एक होउ यिफान को हराकर हम्पी फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6 . 5 से हराकर शनिवार को महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
चेन्नई , 17 जुलाई भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6 . 5 से हराकर शनिवार को महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की ।
दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक का सामना ईरान की सारासादत खादेमालशारियेह से होगा ।
यह ग्रां प्री का अंतिम चरण में जिसमें 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना था। प्रत्येक चरण 16 खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट आधार पर खेला गया।
यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: चायकाल तक इंग्लैंड ने 112 पर गवाएं 3 विकेट.
प्रत्येक चरण से खिलाड़ी को मिले अंकों को जोड़कर अंतिम अंक तालिका में उनकी स्थिति तय की जाएगी।
जिन दो खिलाड़ियों को कुल योग के आधार पर सर्वाधिक अंक मिलेंगे वे 20 जुलाई को होने वाले सुपर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

