विदेश की खबरें | सीरिया में अभियान के दौरान हमास के सदस्यों को हिरासत में लिया: इजराइल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरिया टीवी की खबर के अनुसार, लगभग 100 इजराइली सैनिक लेबनान से लगी सीमा पर स्थित गांव बेत जिन में घुसे और लाउडस्पीकर से उन लोगों के नाम पुकारे, जिन्हें हिरासत में लिया जाना था।
सीरिया टीवी की खबर के अनुसार, लगभग 100 इजराइली सैनिक लेबनान से लगी सीमा पर स्थित गांव बेत जिन में घुसे और लाउडस्पीकर से उन लोगों के नाम पुकारे, जिन्हें हिरासत में लिया जाना था।
सीरिया टीवी ने कहा कि इजराइली बलों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
इजराइली सेना ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग हमास के सदस्य थे, जो इजराइल पर हमले करने की योजना बना रहे थे।
सेना ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
सेना ने कहा कि सैनिकों ने इलाके में हथियार भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान नहीं बताई गई है।
इस बारे में हमास या सीरियाई अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

