खेल की खबरें | हैदर अली इंग्लैंड दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा हैदर अली को अपनी शानदार फार्म का फायदा मिला और उन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाले दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम में पहली बार शामिल किया गया।
लाहौर, 12 जून युवा हैदर अली को अपनी शानदार फार्म का फायदा मिला और उन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाले दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम में पहली बार शामिल किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीन टेस्ट और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये 29 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है। तेज गेंदबाज सोहेल खान ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।
यह भी पढ़े | श्रीलंका को अब भी अगस्त में भारत के साथ क्रिकेट सीरीज की उम्मीद.
हैदर ने 2019-20 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्होंने 2020-21 सत्र के लिये ‘एमर्जिंग’ अनुबंध भी हासिल किया था।
वह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे थे।
यह भी पढ़े | मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इंग्लैंड दौरे से हटे.
मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम बल्लेबाज हैरिस सोहेल के दौरे से हटने के एक दिन बाद टीम की घोषणा हुई है।
पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आमिर ने हटने का फैसला किया ताकि वह अगस्त में अपने बच्चे के जन्म पर यहां रह सकें जबकि हैरिस ने कोविड-19 महामारी के कारण दौरे से हटने का विकल्प चुना। ’’
कवर के तौर पर टीम में चार रिजर्व खिलाड़ियों को चुना गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

