मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इंग्लैंड दौरे से हटे
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल गुरूवार को व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के आगामी दौरे से हट गये.
लाहौर: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल गुरूवार को व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के आगामी दौरे से हट गये. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘आमिर ने इसलिये हटने का फैसला किया क्योंकि वह अगस्त में अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर यहां रहना चाहता है जबकि हैरिस पारिवारिक कारणों से दौरे पर नहीं जा सकेंगे.’’
इसके अनुसार, ‘‘पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में खेले जाने वाले तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये 28 खिलाड़ियों और 14 खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ को भेजेगा.’’
यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर और हसन अली ने पीसीबी के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ा
इस हफ्ते के शुरू में बोर्ड ने देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए यहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शिविर को रद्द कर दिया था और उसने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से ऐसा कार्यक्रम बनाने को कहा है कि जिससे पाकिस्तानी टीम जून के शुरू में लंदन पहुंच जाये जिसे पहले छह जुलाई को ब्रिटेन पहुंचना था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

