देश की खबरें | कोरोना काल में ऑक्सीमीटर, थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जरूरी उपायों के साथ जिम खुलने के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बीच लगभग पांच महीने के बाद बुधवार से जिम और फिटनेस केंद्र फिर से खुलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिम के मालिकों ने सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने के लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं, जिनमें हर घंटे सफाई करना, ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल, थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करना इत्यादि उपाय शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त कोविड-19 महामारी के बीच लगभग पांच महीने के बाद बुधवार से जिम और फिटनेस केंद्र फिर से खुलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिम के मालिकों ने सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने के लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं, जिनमें हर घंटे सफाई करना, ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल, थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करना इत्यादि उपाय शामिल हैं।

इसके साथ ही इन जिमों ने सरकार के दिशा-निर्देशानुसार, सीमित संख्या में कर्मचारियों के साथ संचालन की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े | GOOD NEWS: दिल्‍ली में एक्टिव मरीजों की संख्‍या पहुंची 10 हजार के नीचे, 24 घंटे में सामने आए कोरोना के केवल 674 केस, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात.

इस कोरोना काल में हजारों छोटे और बड़े जिम बुधवार से फिटनेस के लिए ग्राहकों का स्वागत करेंगे, हालांकि उन राज्यों में, जहां लॉकडाउन नियमों में ढील नहीं दी गई है, वहां फिलहाल जिम बंद ही रहेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के 30 जुलाई के नोटिस में 5 अगस्त से व्यायामशालाओं और योग संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लग रहे आरोपों पर आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं, छींटाकशी बंद करें .

जिम मालिकों ने कहा कि काफी नुकसान झेलने के बाद यह उनके लिए काफी राहत की बात है।

सोमवार शाम को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दिशा-निर्देश जारी किए। इस काम से जुड़े सभी प्रतिष्ठान इसे फिर से खोलने की तैयारी में जुट गये हैं।

दिल्ली-एनसीआर में लगभग 40 फिटनेस केंद्रों की फ्रेंचाइजी, हाइप के मालिक असीम राव ने कहा कि उनके सभी केंद्र सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे, जिसमें सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, कर्मचारियों और ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अधिकांश केंद्र 6,000 वर्ग फुट क्षेत्र में हैं। सामूहिक अभ्यास के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए, हम जहां पहले एक बार में 60 लोगों को शामिल करते थे, अब उनकी जगह केवल 25 लोगों को ही रखेंगे।’’

राव हरियाणा और गाजियाबाद में अपने 19 केंद्रों को फिर से खोलेंगे, जबकि दिल्ली के केंद्र बंद रहेंगे।

दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों और शहरों में जिम अभी भी बंद ही रहेंगे।

जिम की फास्ट फिट चेन के मालिक प्रवेश गौड़ भी फरीदाबाद में अपने केंद्र खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

गौड़ ने पीटीआई- को बताया, ‘‘हम सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, एक घंटे पर और हर उपयोग से पहले सभी उपकरणों की सफाई की जाएगी, साथ ही नियमित आधार पर कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी कि कहीं उनमें बीमारी के कोई लक्षण तो नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\