देश की खबरें | गुरुग्राम : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम पुलिस ने नौकरी दिलाने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 18 अक्टूबर गुरुग्राम पुलिस ने नौकरी दिलाने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि आरोपियों की पहचान दिव्य श्रीवास्तव और प्रसून तिवारी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि उसे बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि डीएलएफ फेज तीन के एक मकान में रह रहे कुछ व्यक्ति कथित रूप से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पाया कि श्रीवास्तव एवं तिवारी साइबर अपराध में लिप्त हैं।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने कॉल करते थे और उनसे अपने बैंक खातों में पैसा जमा करा लेते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से एक लाख 20 हजार रुपये एवं कुछ मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रहे हैं कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगा है और इस ठगी के धंधे में और कौन लोग शामिल हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)