देश की खबरें | गुरजोत का ‘परफेक्ट 75’ का स्कोर, गनेमत भी ट्रायल्स में आगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के स्कीट निशानेबाज गुरजोत सिंह खंगूड़ा ने गुरुवार को यहां शॉटगन राष्ट्रीय चयन ट्रायल के पहले दिन ‘परफेक्ट 75’ का स्कोर बनाया जबकि उनके राज्य की गनेमत शेखों भी महिला वर्ग में पहले तीन दौर के बाद बढ़त पर हैं।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल पंजाब के स्कीट निशानेबाज गुरजोत सिंह खंगूड़ा ने गुरुवार को यहां शॉटगन राष्ट्रीय चयन ट्रायल के पहले दिन ‘परफेक्ट 75’ का स्कोर बनाया जबकि उनके राज्य की गनेमत शेखों भी महिला वर्ग में पहले तीन दौर के बाद बढ़त पर हैं।
पुरुषों के वर्ग में गुरजोत 26 खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि गनेमत 20 महिला खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। उन्होंने 25 शॉट के तीन दौर में 72 का स्कोर बनाया।
दोनों ही वर्गों में खिलाड़ी शुक्रवार को क्वालीफाइंग के दो अन्य दौर में भाग लेंगे जिसके बाद फाइनलिस्ट का चयन होगा।
पुरुषों के वर्ग में गुरजोत के बाद राजस्थान के अनंत जीत सिंह नारुका (73) दूसरे जबकि विश्व रिकार्ड धारक अंगद वीर सिंह बाजवा (72) तीसरे स्थान पर हैं।
महिलाओं के वर्ग में भारत की नंबर एक खिलाड़ी गनेमत ने एक ‘परफेक्ट 25’ का स्कोर बनाया लेकिन दूसरे दौर में वह दो शॉट चूक गई। रायजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल 71-71 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
जूनियर वर्ग में रायजा महिलाओं में जबकि हरमेहर लैली पुरुषों में आगे बने हुए हैं। इन दोनों का समान 71 का स्कोर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

