देश की खबरें | गुर्जरों ने एक नवंबर से फिर आंदोलन करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक नवंबर से फिर आंदोलन करने की शुक्रवार को घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 30 अक्टूबर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक नवंबर से फिर आंदोलन करने की शुक्रवार को घोषणा की।

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने हिंडौन में संवाददाताओं से बातचीत में समाज के लोगों से एक नवंबर को पीलूपुरा (बयाना) पहुंचने को कहा।

यह भी पढ़े | 15,000 Pilgrims Allowed In Vaishno Devi Daily: रोजाना 15 हजार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के कर पाएंगे दर्शन, इन नियमों का पालन अनिवार्य.

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा, ‘‘एक तारीख से पीलूपुरा में आंदोलन का आगाज होगा क्योंकि सरकार पिछले दो साल से हमारी मांगें मान नहीं रही है। पिछले तीन महीने से तो हम रोज इनको कहते आ रहे हैं लेकिन इनके कान पर जूं नहीं रेंग रहीं तो हमारे पास और कोई विकल्प नहीं बचा है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार गुर्जर आरक्षण को नौंवी अनुसूची में शामिल कराये, बैकलॉग भरे तथा प्रक्रियाधीन भर्ती में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) को पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ दे।

यह भी पढ़े | WEF on COVID: डब्ल्यूईएफ प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक वैश्विक प्रयास के लिये भारत महत्वपूर्ण स्तम्भ.

उल्लेखनीय है कि समिति ने 17 अक्टूबर को बयाना में महापंचायत की थी और उनकी आरक्षण संबंधी मागों को मानने के लिए राज्य सरकार को एक नवंबर तक का समय दिया था। इसके बाद इस बृहस्पतिवार को मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक हुई जिसने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक फैसला किया।

इस बीच गुर्जरों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर करौली, अलवर, दौसा, बूंदी, सवाई माधोपुर व भरतपुर आदि जिलों में प्रशासन चौकस हो गया है। आंदोलन को लेकर जयपुर में पुलिस प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक हुई। सम्बद्ध जिलों में उच्च अधिकारियों के साथ अतिरिक्त जाप्ता भेजा जा रहा है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\