देश की खबरें | गुजरात विद्यापीठ ने प्रभारी कुलपति नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात विद्यापीठ के एक वरिष्ठ प्रोफेसर से इस डीम्ड विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति का जिम्मा संभालने के लिए कहा गया है। कुलपति राजेंद्र खिमानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय की ओर से दी गई समय सीमा पूरी होने से दो दिन पहले यह घटनाक्रम हुआ है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात विद्यापीठ के एक वरिष्ठ प्रोफेसर से इस डीम्ड विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति का जिम्मा संभालने के लिए कहा गया है। कुलपति राजेंद्र खिमानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय की ओर से दी गई समय सीमा पूरी होने से दो दिन पहले यह घटनाक्रम हुआ है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
खिमानी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की रिपोर्ट के आधार पर इस्तीफा दे दिया था।
महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ में शिक्षा विभाग के प्रोफेसर भरत जोशी से नयी नियुक्ति होने तक प्रभार संभालने के लिए कहा गया है।
जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वह सोमवार से प्रभार संभालने को सहमत हो गए हैं।
यूजीसी ने नवंबर 2021 में अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ के कुलाधिपति को निर्देश दिया था कि वह खिमानी को कुलपति के पद से हटाएं, क्योंकि उसकी जांच में उनकी नियुक्ति में प्रक्रियागत खामियां पाई गई थीं।
सूत्रों ने बताया कि गुजरात उच्च न्यायालय ने खिमानी के संबंध में विश्वविद्यालय को उचित आदेश पारित करने के लिए 17 जनवरी 2023 तक का वक्त दिया था। उनके मुताबिक, इस समय सीमा से पहले ही खिमानी ने इस्तीफा दे दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)