Gujarat: बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पालनपुर (गुजरात), 15 मई : गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी. पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : 13 साल के बच्चे ने 1 साल की मासूम को मौत के घाट उतारा, पैरों में ईंट बांधकर शव को पानी टंकी में फेंका

हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी. अधिकारी ने कहा कि लगभग 30 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें पालनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड