देश की खबरें | गुजरात: भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया शार्प शूटर कोरोना वायरस संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पकड़े गए 23 वर्षीय युवक की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
अहमदाबाद, 20 अगस्त गुजरात पुलिस के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पकड़े गए 23 वर्षीय युवक की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Gmail Down in India: भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव.
एटीएस ने आरोपी को उस गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा था जिसके अनुसार उसे कुख्यात बदमाश छोटा शकील ने भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा था।
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और ठीक होने के बाद ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, “इरफान शेख को पकड़ने वाले हमारे दल के सदस्यों की जांच और पृथक-वास के लिए हम केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का हम पालन करेंगे।”
अधिकारी ने कहा कि शेख एक ‘शार्प शूटर’ है और उसे कथित तौर पर छोटा शकील ने मुख्य रूप से पूर्व गृह राज्य मंत्री गोरधन झाड़फिया समेत भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)