देश की खबरें | गुजरात: भाजपा नेता को मारने के लिए भेजा गया शार्प शूटर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कुख्यात बदमाश छोटा शकील द्वारा भाजपा नेता की कथित तौर पर हत्या के लिए भेजे गए एक ‘शार्प शूटर’ को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 19 अगस्त गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कुख्यात बदमाश छोटा शकील द्वारा भाजपा नेता की कथित तौर पर हत्या के लिए भेजे गए एक ‘शार्प शूटर’ को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: कनार्टक सरकार ने बेंगलुरु में गणेश चतुर्थी को लेकर जारी की गाइडलाइन, हर वार्ड में सिर्फ एक गणपति बैठने की मिली इजाजत.

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात को एटीएस ने अहमदाबाद में रिलीफ रोड पर स्थित एक होटल पर छापा मारा जहां आरोपी ठहरा था। आरोपी ने एटीएस पर गोली चलाई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “गोपनीय सूचना मिली थी कि छोटा शकील ने एक भाजपा नेता की हत्या करने के लिए एक शार्प शूटर भेजा है। सूचना के आधार पर हमारे दल ने पिछली रात होटल पर छापा मारा। जब हमने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने हम पर एक गोली चलाई। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। बाद में हम उसे पकड़ने में कामयाब रहे।”

यह भी पढ़े | Kerala Ldukki Landslide: राजमाला भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हुई, रेस्क्यू के दौरान मिला 9 साल के बच्चे का शव.

उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं।

उन्होंने कहा कि आरंभिक पूछताछ समाप्त होने के बाद आरोपी की पहचान उजागर की जाएगी।

होटल के प्रबंधक के अनुसार मुंबई के एक निवासी ने होटल में मंगलवार को कमरा लिया था और बाद में एटीएस उसे पकड़ कर ले गयी।

इस बीच गिर सोमनाथ जिले में भाजपा नेता गोरधन जदाफिया ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी उन्हें जान से मारने के लिए भेजा गया था।

जदाफिया ने कहा, “गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने मुझे बताया कि मुझे मारने के लिए भेजे गए एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\