एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आग लगने के बाद गुजरात का स्कूल बंद, अभिभावकों ने प्रबंधन पर घटना छिपाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में अहमदाबाद के अधिकारियों ने एक निजी स्कूल को उसका परिसर बंद करने का आदेश दिया और जांच शुरू की है। इसके पहले बच्चों के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि प्रबंधन ने अपने परिसर में लगी आग को ‘मॉक ड्रिल’ बताकर छिपाने की कोशिश की थी।

देश की खबरें | आग लगने के बाद गुजरात का स्कूल बंद, अभिभावकों ने प्रबंधन पर घटना छिपाने का आरोप लगाया

अहमदाबाद, 12 जुलाई गुजरात में अहमदाबाद के अधिकारियों ने एक निजी स्कूल को उसका परिसर बंद करने का आदेश दिया और जांच शुरू की है। इसके पहले बच्चों के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि प्रबंधन ने अपने परिसर में लगी आग को ‘मॉक ड्रिल’ बताकर छिपाने की कोशिश की थी।

स्कूल प्रशासन ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को लगी आग मामूली थी और पांच मिनट में उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बच्चों की परेशानी के बारे में जानने के बाद पूछताछ की तो प्रबंधन ने इसे ‘मॉक ड्रिल’ बताया।

बोपल इलाके के ‘शांति एशियाटिक स्कूल’ में अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (ग्रामीण) कृपा झा मौके पर पहुंचीं और अभिभावकों के आरोपों की जांच के आदेश दिए।

संवाददाताओं से बातचीत में झा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया हमने पाया कि स्कूल की तरफ से लापरवाही बरती गई है। हम घटना की विस्तृत जांच करने के साथ ही सुरक्षा ऑडिट भी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इमारत बच्चों के लिए सुरक्षित है। जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी परिसर जांच पूरी होने तक बंद रहेंगे और इस दौरान कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर हमारे संपर्क में हैं और उन्होंने संदेश दिया है कि सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’’

कई अभिभावक शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचे और आरोप लगाया कि परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर को आग लगने के कारण धुआं निकला था, लेकिन प्रबंधन ने दावा किया कि छात्रों को ‘मॉक ड्रिल’ के तहत बाहर निकाला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).