देश की खबरें | गुजरात : गर्भवती महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया, परिवार ने लगाया पुलिस पर आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले की 27 वर्षीय महिला ने अस्पताल पहुंचने में देरी होने के चलते सोमवार को मृत शिशु को जन्म दिया। महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनका वाहन रोके जाने के कारण यह देरी हुई।

अहमदाबाद, 14 जुलाई गुजरात के बनासकांठा जिले की 27 वर्षीय महिला ने अस्पताल पहुंचने में देरी होने के चलते सोमवार को मृत शिशु को जन्म दिया। महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनका वाहन रोके जाने के कारण यह देरी हुई।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को इसलिए रोका क्योंकि चालक ने मास्क नहीं पहना हुआ था।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के 2 स्वदेशी वैक्सीन का चूहों व खरगोशों पर रहा सफल परीक्षण, ह्यूमन ट्रायल जल्द: ICMR के DG बलराम भार्गव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा हस्तक्षेप के बाद बनासकांठा जिला पुलिस ने कथित घटना की जांच शुरू कर दी है।

महिला आयोग की सदस्य राजुल देसाई ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा को ईमेल लिखा और इस मुद्दे पर पुलिस महानिरीक्षक (सीमा रेंज), सुभाष त्रिवेदी के साथ चर्चा भी की।

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi Bungalow Row: प्रियंका गांधी ने हरदीप पुरी से कहा- तथ्य नहीं बदलते, मैंने कोई अनुरोध नहीं किया.

देसाई ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, “राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद, बनासकांठा पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।”

देसाई ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक ने उन्हें फोन पर बताया है कि घटना में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “सोमवार को रात आठ बजे, जिला पुलिस अधीक्षक (तरुण दुग्ग्ल) ने मुझे फोन किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।”

देसाई ने कहा कि एसपी ने मुझे बताया कि जांच शुरू हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, “महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मंगलवार को महिला का बयान भी लेगी।”

राधा राबारी के रिश्तेदारों ने कहा कि पुलिस ने अगर आपात स्थिति को समझा होता तो महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया होता।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने चालक के मास्क न पहनने के चलते गाड़ी को काफी देर तक रोककर रखा और उसे 200 रुपये जुर्माना भरने को कहा।

महिला के रिश्तेदार, नरन राबारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को चिकित्सीय आपात स्थिति के बारे में बताया लेकिन पुलिसवालों ने सुना नहीं। साथ ही बताया कि उन्हें अंबाजी पुलिस थाने ले जाया गया और फिर वहां से जांच चौकी पर छोड़ दिया गया। इस देरी के कारण वे देर से पाटन पहुंचे और राधा ने मृत शिशु को जन्म दिया।

इस बीच, गुजरात के राज्य महिला आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और इसकी प्रमुख लीलाबेन अंकोलिया ने कहा कि आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\