देश की खबरें | गुजरात : कारखाना हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मोरबी जिले में एक टाइल निर्माण इकाई में सिरामिक मिट्टी युक्त छह से सात खत्तियां (भंडारण) गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान के करीब 30 घंटे बाद लापता महिला मजदूर का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मोरबी, 13 फरवरी गुजरात के मोरबी जिले में एक टाइल निर्माण इकाई में सिरामिक मिट्टी युक्त छह से सात खत्तियां (भंडारण) गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान के करीब 30 घंटे बाद लापता महिला मजदूर का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को रंगपुर गांव में एक टाइल फैक्ट्री में हुई। दो लोगों के शव शुक्रवार दोपहर को मलबे से बाहर निकाले गए।

अग्निशमन अधिकारी हितेश दवे ने बताया कि दुर्घटना के बाद लापता महिला मजदूर का शव शुक्रवार को देर रात 30 घंटे के बचाव अभियान के बाद मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोनमबेन पूरबिया के रूप में हुई।

हादसे में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार दोपहर कारखाने के मालिक के व्यापार भागीदार समेत दो पीड़ितों के शव मलबे से बाहर निकाले गए। टाइल के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लगभग 60 टन मिट्टी वाली खत्तियां पीड़ितों पर गिर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\