देश की खबरें | गुजरात: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गांधीनगर में राज्य सचिवालय में आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
अहमदाबाद, 19 नवंबर गांधीनगर में राज्य सचिवालय में आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने अबडासा सीट से निर्वाचित प्रद्युम्नसिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मेरजा, करजन से अक्षय पटेल, कपराड़ा से जीतू चौधरी, धारी से जेवी ककाड़िया, गढाड़ा से आत्माराम परमार, डांग से विजय पटेल और लिंब्डी से किरीतसिंह राणा को शपथ दिलवाई।
यह भी पढ़े | Gurgaon Murder: गुरुग्राम पुलिस ने महिला की हत्या का मामला सुलझाया, 3 गिरफ्तार.
समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद थे और उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अब 111 हो गई है।
उपचुनाव से पहले इन सभी आठ सीटों पर कांग्रेस काबिज थी।
जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ मौजूदा विधायकों के पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की जरूरत थी।
इस्तीफा देने वाले आठ लोगों में प्रद्युम्नसिंह जडेजा, बृजेश मेरजा, अक्षय पटेल, जीतू चौधरी और जे वी ककाड़िया शामिल थे।
बाद में ये पांचों भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सत्तारूढ़ दल ने टिकट दिया और आखिरकार इन चुनावों में भी जीत गए।
आठों सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को हुए थे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

