देश की खबरें | गुजरात: व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया, पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के द्वारका जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

खंभालिया (गुजरात), दो दिसंबर गुजरात के द्वारका जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

यह भी पढ़े | Gujarat: मास्क न पहनने पर कोविड केयर सेंटर में सामुदायिक सेवा करनी पड़ सकती है-हाई कोर्ट.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस व्यक्ति से नाराज थे क्योंकि उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने उन लोगों पर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस उपाधीक्षक हीरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने व्यक्ति को कथित तौर पर अगवा कर लिया, उसे डराया-धमकाया और निर्वस्त्र कर दिया तथा इसके बाद खंभालिया कस्बे के एक बाजार में उसे घुमाया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के सीएम के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा-कैप्टन साहब इतनी गिरी हुई राजनीति कैसे कर सकते हैं?.

उन्होंने बताया, ‘‘मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला जांच के लिए स्थानीय अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। ’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और सभी आरोपी रिश्तेदार हैं। व्यक्ति और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ मद्यनिषेध और जुआ के कई मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान