देश की खबरें | गुजरात विधानसभा: कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट, मेवाणी को निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात कांग्रेस के विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों के साथ तीखी कहासुनी के बाद विधान सभा से वॉकआउट किया।

गांधीनगर, 18 मार्च गुजरात कांग्रेस के विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों के साथ तीखी कहासुनी के बाद विधान सभा से वॉकआउट किया।

गृह विभाग की बजटीय मांगों पर अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायक अमित छावड़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए दावा किया कि राज्य के कई शहरों को अभी भी "स्थानीय डॉन" के नाम से जाना जाता है।

छावड़ा ने कहा, "हर कोई जानता है कि शेहरा शहर का नाम किसके नाम से जाना जाता है। कुटियाना के साथ भी ऐसा ही है। यह सरकार गुजरात के लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है।"

हालांकि, पंचमहल जिले के शेहरा शहर का उल्लेख होने से भाजपा विधायक जेठा भरवाड़ क्रोधित हो गए, जो शेहरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तीखी कहासुनी के बाद, लगभग 50 कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया, जिसके बाद सदन में विपक्ष की तरफ से केवल निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी रह गए थे।

जब गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कांग्रेस सदस्यों के बाहर निकलने के बाद अपना संबोधन शुरू किया, तो मेवाणी ने उन्हें बीच में रोका और यह पूछा कि एक दलित व्यक्ति की हत्या में कथित रूप से शामिल एक पुलिस उप-निरीक्षक को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

वह दो मार्च की घटना का उल्लेख कर रहे थे जिसमें एक भीड़ ने भावनगर के घोघा तालुका के सनोदर निवासी आम्रभाई बोरिचा (50) को स्थानीय पीएसआई की मौजूदगी में कथित तौर पर मार डाला।

जब जडेजा के संबोधन के दौराना मेवाणी बार-बार यही सवाल पूछते रहे, तब अध्यक्ष त्रिवेदी ने सुरक्षा कर्मी को उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा।

फिर मेवाणी को बिना किसी बल का इस्तेमाल किए बाहर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी