देश की खबरें | गुजरात : केजरीवाल ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में, वेरावल शहर के निकट स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वेरावल (गुजरात), 26 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में, वेरावल शहर के निकट स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने मंदिर के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्होंने देश की प्रगति और लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने राज्य के बोटाद कस्बे में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत पर भी दुख जताया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने गुजरात की प्रगति, हमारे देश की प्रगति, शांति और लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। दिवंगत आत्माओं को (शराब त्रासदी के बाद) शांति मिले और जो वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।’’ इसके बाद आप नेता व्यापारियों के साथ बैठक करने राजकोट रवाना हो गए।

आप ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राजकोट से वह भावनगर के एक अस्पताल का दौरा करेंगे जहां कुछ लोगों को जहरीली शराब पीने के बाद भर्ती कराया गया था।

केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब की घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि ‘शराबमुक्त’ राज्य में अवैध शराब बेचने वाले लोग राजनीतिक संरक्षण का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री से अर्जित धन की जांच की भी मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\