देश की खबरें | गुजरात सरकार ने स्वास्थ्य पर खर्च में कटौती की, जनता भुगत रही परिणाम: अहमद पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मंगलवार को गुजरात की भाजपा सरकार पर साल दर साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च में ''भारी कटौती'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के लोगों को इसके परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।

जियो

अहमदाबाद, 16 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मंगलवार को गुजरात की भाजपा सरकार पर साल दर साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च में ''भारी कटौती'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के लोगों को इसके परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।

गुजरात में बीते एक महीने से कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन औसतन 400 नए मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात से राज्यसभा सदस्य पटेल ने डेटा का हवाला देते हुए ट्वीट किया। डेटा में दावा किया गया है कि टीकाकरण के मामले में गुजरात निचले पायदान पर मौजूद राज्यों में शामिल हैं।

पटेल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''बीते 20 साल में गुजरात उन राज्यों में शुमार हो गया है, जहां टीकाकरण में गिरावट आई है। साल 2000 से पहले गुजरात में कुल खर्च का 4.3 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र पर खर्च किया जा रहा था। 2018 में मौटे तौर पर यह 0.72 प्रतिशत ही रह गया। पूरा राज्य खोखले मॉडल की कीमत चुका रहा है।''

यह भी पढ़े | India-China Border Dispute: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को लद्दाख में शहीद हुए तीनों सैनिकों के शहादत के बाद हालात की जानकारी दी.

डेटा में दावा किया गया है कि रोग प्रतिरक्षण के मामले में गुजरात कुल 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 33वें स्थान पर है।

इससे पहले पटेल ने निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच शुल्क पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट किया कि अहमदाबाद में निजी प्रयोगशालाओं मे कोविड-19 जांच के लिये 4,500 रुपये क्यों लिये जा रहे हैं जबकि मुंबई में यह जांच 2,200 रुपये में हो रही है।

गुजरात में 15 जून तक 24,104 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 1,506 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\