जरुरी जानकारी | उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद गुजरात सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें सात रुपये प्रति लीटर कम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने के बाद गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में सात-सात रुपये प्रति लीटर की कमी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी है।

अहमदाबाद, चार नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने के बाद गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में सात-सात रुपये प्रति लीटर की कमी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी है।

सीएमओ ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि केंद्र द्वारा बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के कुछ घंटों बाद इस निर्णय की घोषणा की गई और नई कीमत आधी रात से लागू हो गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के बाद गुजरात सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने और नयी कीमतें पूरे राज्य में आधी रात से लागू करने का फैसला किया है।’’

इस फैसले से अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत अब 95.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सूरत में दोनों ईंधन की कीमत क्रमश: 94.89 रुपये और 88.89 रुपये हो गई है।

मुख्यमंत्री पटेल ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोग पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के जनता के अनुकूल निर्णय लेकर दीपावली पर उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\