एजेंसी न्यूज

Gujarat Shocker: बोटाद शहर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत, एक दूसरे को बचाने में हुई बड़ी हादसा

गुजरात के बोटाद शहर में शनिवार को एक झील में तैरने के दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच किशोर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Gujarat Shocker: बोटाद शहर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत, एक दूसरे को बचाने में हुई बड़ी हादसा
Death Representative (Photo Credit: PTI)

बोटाद, 13 मई गुजरात के बोटाद शहर में शनिवार को एक झील में तैरने के दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच किशोर डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो लड़के दोपहर में कृष्णा सागर झील में तैर रहे थे जब वे डूबने लगे. यह भी पढ़ें: CBSE की परीक्षा में फेल होने के बाद 12 की छात्रा ने लगाई फांसी

पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद तीन अन्य लड़कों ने दोनों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन सभी डूब गए.’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली.

दमकल अधिकारी कुलदीप सिंह डोडिया ने कहा, ‘‘ एक बचाव दल को मौके पर भेजा गया और 45 मिनट के बचाव अभियान के बाद पांच शवों को बाहर निकाला गया.’’

पुलिस ने कहा कि सभी किशोरों की उम्र 13 साल से 17 साल के बीच थी और वे एक ही इलाके के निवासी थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).