Gujarat Assembly Elections 2022: Vaghodiya में BJP के वोटों में सेंध लगा सकते हैं बागी

गुजरात की वाघोडिया सीट पर भाजपा के दो बागी उसके वोटों में सेंध लगा सकते हैं. दोनों बागियों ने दावा किया है कि अगर वह जीते तो पार्टी का समर्थन करेंगे.

बीजेपी (प्रतिकत्कम तस्वीर )

वाघोडिया: गुजरात की वाघोडिया सीट पर भाजपा के दो बागी उसके वोटों में सेंध लगा सकते हैं। दोनों बागियों ने दावा किया है कि अगर वह जीते तो पार्टी का समर्थन करेंगे।

निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे बागियों के इस दावे के बीच सत्तारूढ़ दल के आधिकारिक उम्मीदवार के लिए जीत की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

छह बार के भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव के बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा उम्मीदवार अश्विन पटेल के लिए राह मुश्किल हो गई है। श्रीवास्तव की जगह भाजपा के वडोदरा जिले के अध्यक्ष अश्विन पटेल को टिकट दिया गया है।

श्रीवास्तव के साथ ही भाजपा नेता रहे धर्मेंद्र सिंह वाघेला के बागी होकर चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। श्रीवास्तव और वाघेला दोनों ही उम्मीदवारों की छवि ‘‘दंबग और बाहुबली’’ नेता की है।

हालांकि, भाजपा ने अपने आधिकारिक उम्मीदवार पटेल के पीछे अपनी पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन वोट बंटवारे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अपेक्षाकृत साधारण पृष्ठभूमि वाले पटेल को बहुकोणीय मुकाबले में पार्टी के दो बागियों के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।

वडोदरा में भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव उत्सव भाई पारिख ने पीटीआई- से कहा, ‘‘उम्मीदवार से ज्यादा महत्वपूर्ण भाजपा है और हम आधिकारिक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Key Players To Watch Out: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

GT vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी