एजेंसी न्यूज

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिग्नेश मेवाणी को वडगाम सीट से दिया टिकट

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं. पार्टी ने वडगाम सीट से जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा है. पार्टी ने पहले छह उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की जिसमें मनहर पटेल का नाम शामिल है

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिग्नेश मेवाणी को वडगाम सीट से दिया टिकट
जिग्नेश मेवाणी व कांग्रेस (Photo Credits Facebook)

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं. पार्टी ने वडगाम सीट से जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा है. पार्टी ने पहले छह उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की जिसमें मनहर पटेल का नाम शामिल है जिन्हें बाटोद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है. बाद में शाम को, इसने 33 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. कांग्रेस अब तक 142 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

पांचवीं सूची के मुताबिक, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया, ध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया और गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई है वहीं, छठी सूची के मुताबिक, पार्टी ने मेवाणी को वडमाम (एससी) सीट से टिकट दिया है जबकि ठाकोर मोहनसिंह को मनसा से, बलेदवजी ठाकोर को कलोल से, इमरान खेडावाला को जमालपुर-खाडिया से, अमित चावड़ा को अंकलाव से और बाल किशन पटेल को डबोई से टिकट दिया है. यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

.कांग्रेस ने चार नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस ने 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था. शनिवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की.

कांग्रेस चुनावी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। राज्य में भाजपा दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है. गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).