गुजरात में पीएनबी धोखाधड़ी मामले में अदालत ने तीन व्यक्तियों को पांच साल की कैद की सजा सुनायी

गुजरात में अहमदाबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने ऋण देने वाले के साथ 40 लाख रूपये की धोखाखड़ी करने के अपराध में पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक एवं दो अन्य को पांच साल की कारावास की सजा सुनायी एवं 21.5 लाख रूपये का संचयी अर्थदण्ड भी लगाया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

अहमदाबाद, 15 नवंबर : गुजरात में अहमदाबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने ऋण देने वाले के साथ 40 लाख रूपये की धोखाखड़ी करने के अपराध में पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक एवं दो अन्य को पांच साल की कारावास की सजा सुनायी एवं 21.5 लाख रूपये का संचयी अर्थदण्ड भी लगाया.

सोमवार को सीबीआई की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार यहां पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार इनामदार तथा जैनल इंटरप्राइजेज के दो मालिक- मयंक शाह एवं रिकिन शाह को पांच साल की कारावार की सजा सुनायी तथा इनामदार पर साढ़े सात लाख रूपये तथा मयंक शाह एवं रिकिन शाह पर सात -सात लाख रूपये का जुर्माना लगाया. यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल में घर पर आगजनी और पथराव, अयोध्या पर किताब लिखने के बाद से हो रहा है विरोध

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दो दिसंबर 2004 को दर्ज किये गये मामले के अनुसार बैंक अधिकारी पर अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 40 लाख रूपये का नकद ऋण सुविधा को स्वीकृति देने करने का आरोप है. इस मामले में छह अक्टूबर 2006 को आरोपपत्र दाखिल किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट